Talk with a specialist:  ayurvedic treatment  9821929797
×
किडनी को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए

किडनी जो मानव शरीर का एक मुख्य अंग है, और जिसको स्वस्थ रखना हमारे लिए बहुत जरुरी है| क्योंकि किडनी अगर स्वस्थ नहीं है तो आप किसी ना किसी शारीरक समस्या से घिरे रहते हैं| जब आपकी किडनी स्वस्थ होती है, तो आपको स्वास्थ सम्बन्धी कोई भी समस्या नहीं होती| किडनी, आपके शरीर में ऐसी फ़िल्टर मशीन है| जिसका काम आपके रक्त को छानकर उसकी गंदगी को यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर करना होता है| जब ये शरीर की गंदगी यूरिन के रस्ते बाहर नहीं होती तब शरीर में कई और बीमरियां हो जाती हैं| तो आने वाली इन बीमारियों को दूर रखने के लिए आपको यह जरुरी है, कि आप किडनी के स्वास्थ का ख्याल रखें और अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करें|

किडनी का काम:

किडनी के 2 मुख्य कार्य हैं, और किडनी के इन्हीं दो मुख्य कार्यों के चलते ही यह पूरे शरीर के फंक्शन नियंत्रित करती है| किडनी का पहला कार्य ब्लड को साफ़ करना होता है| किडनी का कार्य निरंतर चलता रहता है| आप भोजन में जो भी आहार लेते हैं वह शरीर में जाकर आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है| परन्तु आपके आहार में जो वेस्ट मटेरियल जिसको क्रिएटिनिन कहते हैं| उसको आपके शरीर से बाहर निकलने की जिम्मेदारी किडनी की होती है|

किडनी आपके शरीर में बनने वाले क्रिएटिनिन को यूरिन के रास्ते से बाहर कर देता है| किडनी की यह प्रक्रिया है, जो नियमित और निरंतर चलती है| परन्तु जब हम अपने आहार में कुछ अनावश्यक चाज़ों सेवन असमय करते हैं तो इससे किडनी के काम में कुछ बाधा आ जाती है और आपकी किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती| किडनी का सही तरीके से काम न कर पाने का साफ़ अर्थ यह होता है कि आपके ब्लड में क्रिएटिनिन की मात्रा बढ़ गई है जिसको किडनी सही तरीके से छान नहीं पा रही है|

किडनी के दूसरे मुख्य काम के बारें में बात करें तो आपके शरीर में कौन से चीज़ कितनी मात्रा में होनी चाहिए इस बात का ध्यान रखना होता है| खाने में पौषिटक आहार लेना चाहिए जिससे शरीर को प्रोटीन, सोडियम, पोटैशियम, क्लोराइड, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस और बाइकार्बोनेट भरपूर मात्रा में मिले| तो हम क्या करते हैं हम स्वस्थ रहने के लिए उन सभी चीज़ों का सेवन करते हैं| पर क्या हम इस बात पर विचार करते कि इन सबका भरपूर सेवन करना हमारी किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है|

इसके कारण किडनी अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती और ऐसा प्रतिदिन होना आपकी किडनी खराबी के लिए एक शुरुआत हो सकता है| किडनी का काम आपके द्वारा लिए गए पौष्टिक आहार की अधिक मात्रा को कंट्रोल करना होता है| साथ मानव शरीर में पानी की संतुलित मात्रा कितनी होनी चाहिए इसका भी नियंत्रण किडनी ही करती है, परन्तु किडनी के काम में अगर आप बाधा न बनें तो इसके काम में आसानी होगी वरना इसका खामियाजा आपको ही भुगतना पड़ेगा|

अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए विशेषज्ञ से परामर्श लें और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

किडनी को मजबूत रखने के लिए आहार:

  • प्याज:

प्याज का सेवन आपकी किडनी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है| इसका सेवन न सिर्फ आपकी किडनी को स्वस्थ रखता है साथ ही आपके शरीर में होने वाली और कई परेशानियों को दूर करता है| इसमें फ्लेवोनोइड्स भी पाया जाता है, जो किडनी के लिए दवा की तरह होता है| इसका सेवन आपकी किडनी को मजबूत रखने के लिए किया जाता है|

  • नींबू:

अगर आप अपनी किडनी को साफ़ करना चाहते हैं तो इसके लिए आप नींबू का सेवन कर सकते हैं| नींबू में vitamin c की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो किडनी को अन्दर से साफ़ रखने में मदद करती है| इसके लिए रोजाना एक ग्लास पानी में आधे नींबू का रस डालकर पीना किडनी के लिए फायदेमंद होता है| परन्तु इस बात का विशेष ध्यान दें कि जिन्हें किडनी की कोई भी समस्या है उन्हें नींबू का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए|

  • दही:

अगर आप किडनी को साफ रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं| दही में probiotic bacteria होते हैं जो किडनी को तो अन्दर से साफ़ रखते ही हैं, साथ ही यह आपके पाचन तंत्र को ठीक रखते हैं| दही का सेवन आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है|

  • अदरक:

अगर आप अदरक की चाय का सेवन करते हैं तो इससे आपकी किडनी साफ़ रहती है| अदरक में chlorine, iodine, vitamins और calcium सही कई गुण पाए जाते हैं| जो किडनी को detox करने के लिए मददगार साबित होता है| अगर आप रोजाना सही मात्रा में अदरक का सेवन करते हैं तो यह आपकी किडनी को हेल्थी बनाए रखता है|

  • लाल अंगूर:

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अगर आप लाल अंगूर का सेवन करें तो यह लाभदायक होता है| लाल अंगूर

किडनी की समस्या के लिए सबसे महत्वपूर्ण है| लाल अंगूर में Vitamin-C, Vitamin-C B6, Folate, Potassium, Iron, और Calcium भरपूर मात्रा में पाया जाता है| इसका सेवन आपकी किडनी को साफ़ रखने में सहायक है और साथ ही पेट से सम्बंधित समस्या,कब्ज, को दूर करता है|

लाल अंगूर किडनी को Detox करता है, साथ ही इसका सेवन आपको बढ़ते रक्तचाप से दूर रखता है| इसका सेवन आपके शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है, और साथ ही आपकी रोग प्रतिधक कैपेसिटी को भी बढ़ाता है|

  • लाल शिमला मिर्च:

लाल शिमला मिर्च में भरपूर मात्रा में Folic acid, Vitamin A, Vitamin B6, Vitamin C पाया जाता है जो किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है| लाल शिमला मिर्च में पौटेशियम की मात्रा कम होती है जो कि किडनी के लिए लाभदायक होती है| किडनी के मरीज़ लाल शिमला मिर्च का सेवन कर सकते हैं

  • पानी का सेवन:

किडनी को detox करने का सबसे अच्छा और बेहतर साधन है आप रोजाना नियमित मात्रा में पानी पीयें| प्रतिदिन पूरे 24 घंटे में 10 से 12 गिलास पानी जरुर पीना चाहिए| यह किडनी को साफ़ रखने में सहायक है| सही मात्रा में पानी का सेवन शरीर में जमा हुए toxins को filter कर के करके बाहर करता है| जब आप नियमति मात्रा में पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपका यूरिनरी सिस्टम भी ठीक रहता है| पानी के सेवन से किडनी तो detox होती ही है साथ ही यह आपके रक्त को भी साफ़ करता है|

  • हल्दी:

हल्दी का प्रयोग हमेशा से एक औषधि के रूप में किया गया है| हल्दी में antibacterial गुण पाए जाते हैं, जो कि किडनी को मजबूत रखने में मदद करता है| हल्दी को भी आयुर्वेद में दवाइयों के रूप में जाना जाता है| इसमें करक्यूमिन नाम का एक अवयव होता है| जो आपकी किडनी को detox रखता है जिससे आपकी किडनी के काम में बढ़ोतरी आती है| इससे आपकी किडनी सही तरह से काम करती है और आपको शरीर में होने वाली कई बीमारियों से दूर रखती है|

  • सेब का सिरका:

किडनी को मजबूत बनाये रखने के लिए सेब का सिरका सबसे अच्छा और बेहतर घरेलू उपचार है| इसमें antibacterial गुण पाया जाता है जो कि किडनी को अन्दर से साफ रखने में मदद करता है| अगर रोजाना एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलकर उसका सेवन करते हैं तो आपकी किडनी संक्रमण के खतरे से दूर रहती है|

  • लहसुन:

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन के 2 पीस पानी के साथ लेते हैं तो यह आपकी किडनी के काम में बढ़ोतरी होती है और आपकी किडनी स्वस्थ रहती है| इसके सेवन से constipation की समस्या भी दूर होती है साथ ही आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है|

जानें कैसे अपने आहार में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करके आप अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं। हमारे डाइटिशियन से परामर्श लें और एक किडनी-फ्रेंडली डाइट प्लान प्राप्त करें।

Disclaimer: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किडनी मरीजों को अपने आहार या दिनचर्या में किसी भी बदलाव से पहले अपने डॉक्टर या डाइटिशियन से परामर्श करना चाहिए। अपॉइंटमेंट के लिए हमारी 24×7 हेल्पलाइन पर कॉल करें: +91-9821929797 या विजिट करें www.karmaayurvedahospital.com.

"Ayurveda is not just a system of medicine; it's a way of life. Connect with us to embrace a lifestyle that nurtures your body, mind, and soul."

ayurvedictreatment

Certificate no- AH-2023-0186

JAN 05,2023-JAN 04,2026

Please call me back to discuss more